◾खैरना पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को दी सख्त हिदायत
◾विशेष अभियान चलाकर दस चालान कर वसूला जुर्माना
◾एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चौकी पुलिस खैरना ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर दस वाहन चालकों के चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। मनमानी पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
हाइवे पर स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहन चालक मनमानी पर आमादा है। जहां तहां वाहन खड़े कर दिए जाने से हाइवे पर आवाजाही प्रभावित हो रही है वहीं स्कूली नौनिहालों व राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। बाजार क्षेत्र जगह जगह बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने पर दस वाहन चालकों को चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। कड़ी फटकार भी लगाई। दो टूक चेतावनी दी की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था से खिलवाड़ हुआ तो कानून कार्रवाई भी होगी। चौकी प्रभारी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




