◾आयुष्मान मेले में हुई सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच
◾ 56 लोगों के आयुष्मान जबकि 77 की तैयार हुई आभा आइडी
◾107 लोगों ने रक्तदान को कराया पंजीकरण
◾सीएचसी गरमपानी लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सीएचसी गरमपानी में लगे आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मेले में 56 लोगों के आयुष्मान कार्ड जबकि 77 लोगों की आभा आइडी तैयार की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बिमारियो से बचाव के तौर तरीके भी बताए।
गुरुवार को सीएचसी गरमपानी में लगे आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मेले में 253 लोगों ने पंजीकरण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जबकि 171 लोगों की जनरल ओपीडी हुई। 107 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया । 151 लोगों की निशुल्क खून की जांच हुई जबकि 24 लोगों का एक्स रे किया गया। दो लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया। 56 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए जबकि 77 लोगों की आभा आईडी तैयार की गई। चिकित्सकों ने घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। बताया की साफ सफाई व शुद्ध भोजन से तमाम बिमारियो को हराया जा सकता है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने लोगों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान डा .जहीर इलियास, डा. उत्कर्ष, डा. रिचा गर्ग, डा. कार्तिक पांडे, डा. जूही, डा. अजय कामत, डा. आकांक्षा बनकोटी, डा. अशोक कुमार, डा. साक्षी, डा. जगदीप सिंह, मनोज थपलियाल, प्रियंका जलाल, माया आर्या आदि मौजूद रहे।




