◾सुबह से शाम तक कैंची धाम पहुंचे हजारों बाबा भक्त
◾सुंदरकांड पाठ के बाद लगा भंडारा
◾काकड़ीघाट स्थित आश्रम में भी हुआ प्रसाद वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम में बाबा नीम करौली के निर्वाण दिवस पर सुंदरकांड पाठ हुआ। बाद में भंडारा लगा। हजारों बाबा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उधर काकड़ीघाट स्थित आश्रम में भी प्रसाद वितरण किया गया।
गुरुवार को बाबा नीम करौली के पचासवें निर्वाण दिवस पर कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही बाबा भक्त आश्रम पहुंचने शुरु हो गए। बाबा नीम करौली के जयकारों के साथ बाबा भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। हाइवे से मंदिर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दिन चढ़ने के साथ ही बाबा भक्तों की संख्या हजारों में पहुंच गई। मंदिर प्रबंधन ने भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाई। मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा लगा। हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक मंदिर में भजन कीर्तन भी हुए। इस दौरान मंदिर समिति प्रबंधक विनोद जोशी, आलोक चोपड़ा, प्रदीप साह भय्यू, शैलू साह, एमपी सिंह, कमलेश उप्रेती आदि मौजूद रहे। पुलिस टीम भी व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटी रही। इधर हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित नीम करौली आश्रम में प्रसाद वितरण किया गया।




