◾विधायक व पूर्व सांसद ने भी की शिरकत
◾भजन कीर्तनो से माहौल हुआ भक्तिमय
◾कथा व्यास ने किया सदमार्ग पर चलने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे अल्मोड़ा जनपद के डोबा गांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी व पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
डोबा गांव में श्रीमद् भागवत कथा सुनने आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। धर्माचार्यो ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा की ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान हैं। श्रद्धालुओं से हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सदमार्ग पर चलने वाले मनुष्य का साथ भगवान हमेशा देते हैं। भजन कीर्तनो से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी व पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने आयोजन समिति सदस्यों की सराहना की। इस दौरान विपिन गुर्रानी,कुबेर सिंह जीना, शंभु दत्त साह, सोनू बिष्ट समेत आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!