◾महिला सभागार गरमपानी में हुई वार्षिक बैठक
◾भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर तैयार हुई रणनीति
◾बीडीओ ने योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में सरस्वती स्वायतता सहकारिता समूह की वार्षिक बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने क्लस्टर के माध्यम से कार्य करने समेत कई अहम जानकारियां दी। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। मंगलवार को महिला सभागार में सरस्वती स्वायतता सहकारिता समूह की वार्षिक बैठक का शुभारंभ बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने विभिन्न रोजगारपरख योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा की वर्तमान में महिला समूह बेहतर कार्य कर रही है जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। बैठक में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के बाद विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। समूह से जुड़ी महिलाओं ने समूह से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। क्लस्टर के माध्यम से भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश सिंह जलाल, ओम प्रकाश पांडे, विपिन जोशी, मंजू बिष्ट, विजय, महेश, बलवेन्द्र, अजय, नवीन, सुनीता, योगेश, मुन्नी देवी, गीता देवी, पूजा परिहार, शांति, खष्टी, भावना, राधा आदि मौजूद रहे।




