◾हाइवे पर बैग से तीन लाख रुपये गायब होने का मामला
◾घटना को दो सप्ताह बीतने के बावजूद नहीं हुआ खुलासा
◾व्यापारी ने जताया मिलीभगत से घटना को अंजाम देने का अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर व्यापारी के बैग से तीन लाख रुपये गायब होने का खुलासा दो सप्ताह बाद भी न हो पाने से परेशान व्यापारी ने अब विधायक रानीखेत को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है की घटना को मिलीभगत से अंजाम दिया गया है।
खैरना बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाने वाले हरदयाल सिंह नेगी ने विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल को ज्ञापन भेज बताया है की बीते 12 सितंबर को वह हल्द्वानी से गरमपानी की रवाना हुआ। भवाली से कुछ आगे गरमपानी की ओर विपरीत दिशा से आई बाइक की तेज रोशनी से वह असंतुलित होकर हाईवे पर गिर गया। अंदेशा जताया की उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। अर्धबेहोशी की हालत में उसे भवाली से दो पुलिसकर्मियों ने एक पिकअप वाहन में खैरना की ओर भेज दिया। होश में आने पर जब बैग में देखा तो उसमें रखे तीन लाख रुपये गायब थे। मामले की सूचना कोतवाली भवाली को भी दी गई बावजूद दो सप्ताह का समय बीतने के बावजूद आज तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है। हरदयाल सिंह ने मिलीभगत से घटना को अंजाम दिए जाने का भी अंदेशा जताया है। विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल से न्याय की गुहार लगा घटना का खुलासा करवाए जाने की मांग की है।




