◾भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बढ़-चढ़कर की भागीदारी
◾वक्ताओं ने कार्यक्रम को दिया ऐतिहासिक करार
◾मन की बात कार्यक्रम को आत्मसात करने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मन की बात कार्यक्रम को बेतालघाट ब्लॉक के तमाम बूथों में सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की। वक्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को एतिहासिक करार दिया।
भाजपा मंडल गरमपानी में मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरमपानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। बेतालघाट मंडल में तिवाड़ी गांव बूथ 27 में बूथ अध्यक्ष बिशन सिंह, तल्ली पाली बूथ 26 में राम सिंह जलाल, बेतालघाट में मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा जलाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनो। कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक प्रताप बोहरा ने मन की बात कार्यक्रम को एतिहासिक करार दिया। कार्यकर्ताओं से मन की बात को आत्मसात करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे ने कहा की मन की बात कार्यक्रम से नई उर्जा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन मनोज पडलिया ने किया। इस दौरान प्रवीण पडलिया, रोहित तिवाड़ी, पंकज जोशी, चतुर सिंह भंडारी, रितु तिवाड़ी, चित्रा जैडा़, अनिता बोहरा, विमला नेगी, दुर्गा भंडारी, ललिता जोशी, बीना जलाल, मीना शाही, आंनद सिंह जलाल आदि मौजूद रहे। इधर गरमपानी में गोविंद नेगी, दीवान सिंह, कुंदन सिंह, भगवत सिंह, अनिल बुधलाकोटी, शेखर बधानी, कमलेश जलाल, रईस अहमद आदि ने कार्यक्रम सुना।

error: Content is protected !!