◾खतरे वाले स्थानों से पत्थर निकाल हाईवे को कर रहे खोखला
◾बुनियाद दरकने से बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा
◾खुलेआम हाइवे के रास्ते डंपरों में लाद पत्थरों की लगाया जा रहा ठिकाने
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कुमाऊं के महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पत्थर तस्करों के निशाने पर आ गया है। जगह जगह खतरे वाले स्थानों से पत्थर निकाल तस्कर राजमार्ग को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है। हद तो यह है की चोरी के पत्थरों को खुलेआम डंपरों में लाद हाइवे के रास्ते ठिकाने लगाया जा रहा है बावजूद एनएच प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।
तराई से पहाड़ को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहले ही बदहाली का दंश झेल रहा है। अब पत्थर तस्कर राजमार्ग को खोखला करने पर आमादा हो चुके हैं। रातीघाट व रामगाढ़ क्षेत्र में आपदा से ध्वस्त राजमार्ग के ठीक नीचे बुनियाद से ही पत्थर निकालने का खेल जोरों पर है जबकि लोहाली, सुयालबाडी़ आदि क्षेत्रों में भी तस्कर राजमार्ग पर खुलेआम पत्थर तस्करी में मस्त हैं। आलम यह है की पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे तस्कर खुलेआम हाइवे पर चोरी के पत्थरों को डंपरों में लाद ठिकाने लगा रहे हैं।

error: Content is protected !!