◾जनपद व ब्लॉक स्तर से थोपे जा रहे कार्य
◾ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ने जताई नाराजगी
◾गांवों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त न करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में पंचायत से पास प्रस्तावो के उलट ब्लॉक व जनपद स्तर से थोपे गए कार्य कराए जाने पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की गांवों में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य ठप है जबकि जिला व ब्लॉक मुख्यालय से अन्य कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सचिव ने इसे मनमानी करार दिया है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगा ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव व ग्राम प्रधान मल्ली पाली शेखर दानी ने रोष जताया है। आरोप लगाया है की ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में गांव के विकास से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा की जाती है बकायदा सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पास किए जाते हैं पर जनपद स्तर व ब्लाक मुख्यालय से गांवों में अन्य कार्य थोपे जा रहे हैं। प्रदेश सचिव शेखर दानी के अनुसार ग्राम पंचायतों की बैठक से पास प्रस्तावो के आधार पर कार्य न कराकर अन्य कार्यों का दबाव बनाया जा रहा है जो सरासर ग़लत है। गांव के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रस्तावो पर कार्य न होने से पंचायत प्रतिनिधि भी मायूस हो चुके हैं। दो टूक कहा की मनमाना रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांवों की उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!