◾गडेरी, बीन, हल्दी, फूलगोभी, धान की उपज को नुकसान
◾टूनाकोट, तिपोला, सूखोली गांव के धरतीपुत्र परेशान
◾जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान – रिची मोटर मार्ग पर स्थित गांवों में जंगली सूअरो का झुंड परेशानी का सबब बन चुका है। सूअरों ने खेतो को रौंद गडेरी, बीन, फूलगोभी, धान, हल्दी की उपज को बर्बाद कर डाला है। परेशान किसानों ने नुकसान का मुआवजा देने तथा जंगली सूअरो का आंतक रोकने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
गांवों में खेतीबाड़ी ही आय का एकमात्र जरिया है पर लगातार नुकसान से अब किसानों का खेतीबाड़ी से मोह भंग होता जा रहा है। आए दिन नुकसान से किसान परेशान हैं। समीपवर्ती टूनाकोट, तिपोला, सुखोली गांव में जंगली जानवर किसानो के लिए मुसीबत बन चुके हैं। हाड़तोड़ मेहनत के बाद किसान खेतों में उत्पादन कर रहे हैं पर जंगली सूअरो का झुंड उपज को नुकसान पहुंचा दे रहे हैं। किसानों के अनुसार जंगली सूअरो ने गडेरी, बीन, फूलगोभी, धान, हल्दी की उपज को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। रात दिन खेतों में पहरा देने के बावजूद जंगली सूअरो का झुंड खेतो को नुकसान पहुंचा रहा है। जंगली सूअरो के हमलावर होने का अंदेशा भी बना हुआ है। धन सिंह, नारायण सिंह, हीरा सिंह, खड़क सिंह, गोपाल सिंह, पूरन सिंह, सुंदर सिंह, प्रताप, बचे सिंह, भीम, गोविंद, आंनद, राम सिंह आदि ने नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने तथा सूअरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




