◾राजकीय प्राथमिक विद्यालय टूनाकोट प्रंबधन ने जताई चिंता
◾प्रधानाचार्य ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को भेजा पत्र
◾विद्यालय के ठिक उपर प्लांट की अनुमति न देने की लगाई गुहार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान – रिची बिल्लेख मोटर मार्ग पर हाटमिक्स प्लांट का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों व सालीखेत स्थित विद्यालयों के गुरुजनों व विद्यार्थियों के विरोध के बाद अब प्राथमिक विद्यालय टूनाकोट प्रंबधन ने भी संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भेज हाटमिक्स न लगाएं जाने की गुहार लगाई है।
भुजान – रिची मोटर मार्ग पर हाटमिक्स प्लांट की सुगबुगाहट तथा जेसीबी मशीन से खदान के बाद से क्षेत्रवासियों का पारा सातवें आसमान पर है। गांव के बाशिदे संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को ज्ञापन सौंप विरोध दर्ज करा चुके हैं। जबकि समीपवर्ती सालीखेत स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व नौनिहाल भी संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भेज चुके हैं। अब प्राथमिक विद्यालय टूनाकोट प्रंबधन ने भी पत्र भेजकर प्लांट न लगाए जाने की मांग उठा दी है बताया है कि विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के ठिक उपर हाटमिक्स प्लांट लगाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य कला नेगी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को भेजे पत्र के माध्यम से कहा है की विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है जहां छोटे छोटे बच्चे पहुंचते हैं। विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक उपर हाटमिक्स प्लांट लगने से कभी भी अप्रिय घटना सामने आ सकती है। प्रधानाचार्य ने हाटमिक्स प्लांट की अनुमति न देने का निवेदन किया है।

error: Content is protected !!