◾सीएमओ को सूचना के बाद दूसरे चिकित्सक ने किया इलाज
◾प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी
◾लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
◾सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडी़ का मामला

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सीएचसी सुयालबाडी़ में डूयूटी में तैनात चिकित्सक के मरीज को न देखने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। मुख्यचिकित्साधिकारी को भी दूरभाष पर मामले की जानकारी दे कार्रवाई की मांग उठाई। मामला उच्चाधिकारी तक पहुंचने के बाद अस्पताल में तैनात दूसरी चिकित्सक ने मरीज का उपचार किया।

शुक्रवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल नेगी अपनी चाची माया देवी को पेट दर्द की शिकायत पर उपचार के लिए सीएचसी सुयालबाडी़ लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक का इंतजार किया गया पर काफि देर तक चिकित्सक नहीं पहुंचे। मामले की सूचना पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मदन मेहरा तथा ग्राम प्रधान चोपड़ा अजय कुमार, यशवंत जीना, नंदन सिंह आदि भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक आवास में भी जवाब भिजवाया गया बावजूद चिकित्सक ने दरवाजा तक नहीं खोला। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मदन मेहरा ने आरोप लगाया की डूयूटी होने के बावजूद चिकित्सक मरीज को देखने नहीं पहुंचे। सूचना पर दरवाजा तक नहीं खोला। मामले की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी को भी दी गई। सूचना के बाद हरकत में आए दूसरे चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचकर मरीज का उपचार किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सत्यवीर सिंह के अनुसार दूसरे चिकित्सक को उपचार के निर्देश दिए गए। डूयूटी होने के बावजूद चिकित्सक क्यों नही पहुंचे इसकी जांच भी कराई जाएगी।

error: Content is protected !!