◾अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चलाया चैकिंग अभियान
◾वाहन चालकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
◾नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

चौकी पुलिस खैरना ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चला कई छोटे बडे़ वाहनों चालकों के चालान कर ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला। शांति व्यवस्था भंग करने पर भी तीन लोगों के चालान किए गए।

शुक्रवार को चौकी प्रभारी गिरीश टम्टा की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छडा़ बाजार के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात नियमों के उल्लंघन कर पांच छोटे बडे़ वाहन चालकों के चालान कर 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया‌। यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। चेतावनी दी की यदि मनमानी हुई तो फिर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बाद पुलिस टीम ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर तीन लोगों के शांति भंग में चालान कर 750 रुपये जुर्माना वसूला। चेताया की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!