◾मिशन लाइफ के तहत लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
◾जीआइसी ढोकने में हुई कार्यशाला में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा
◾विशेषज्ञो ने उपलब्ध कराई कई महत्वपूर्ण जानकारियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

वसुंधरा पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण समिति के तत्वाधान में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को जल संरक्षण व प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञो ने ग्रे वाटर के प्रबंधन में जोखिम रहित प्रयोग के तौर तरीके बताए।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में हुई कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया।पहाड़ों के ग्रामीण परिदृश्य के लिए जोखिम मुक्त ग्रे वाटर प्रंबधन पर हुई कार्यशाला में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञ हिमांशु जोशी ने बताया की घरेलू पानी को इस्तेमाल के बाद बगैर स्पर्श के अन्य प्रयोग में लाया जा सकता है। डा. रविन्द्र जोशी ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान से चलाई जा रहे मिशन लाइफ व प्राकृतिक शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में विद्यार्थियों ने गदला जल उपचारित करने की विधी पर चर्चा की तथा ग्रामीण जल संसाधन पर मानचित्रण कर ग्राम स्तरीय जल संसाधन प्रबंधन पर सुझाव रखें। पर्यावरण संस्थान के विजय बिष्ट ने मिशन लाइफ के तहत चल रहे अभियान के तहत पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अजय मेहता ने किया। विद्यार्थियों ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी, कटारमल का भ्रमण कर तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई।इस दौरान डा .महेंद्र सिंह, डा.महेशानंद कुनियाल, विजय नेगी, विनोद कनवाल, सुनीता रावत, कुलदीप जोशी, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!