◾आपदा को तीन वर्ष बीते, मार्ग की हालत जस की तस
◾ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप
◾जल्द हालात न सुधरने पर आंदोलन का ऐलान
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की तीन वर्ष पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत को आज तक सुध नहीं ली गई।
हाइवे से रातीघाट, घूना, जाख, चौरसा, बुधलाकोट समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव के बाशिंदे जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। राजकीय इंटर कालेज से आगे मोटर मार्ग बद से बद्तर हालत में पहुंच चुका है। मोटर मार्ग का कई मीटर हिस्सा खाई में समा चुका है। बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। स्कूली नौनिहालों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की तीन वर्ष से लगातार मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई गई पर आज तक कोई सुध नहीं ली गई। लगातार अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने कभी भी बड़ी घटना का अंदेशा जताया है। स्थानीय ललित नेगी, दिनेश बुधलाकोटी, कमल बुधलाकोटी, धर्मेंद्र सिंह, आंनद राम, चंदन सिंह, गोधन सिंह अधिकारी, पूरन सिंह, दीपक सिंह, संतोष नेगी आदि ने मोटर मार्ग को तत्काल दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!