◾गांव की सड़क बनी बजट ठिकाने लगाने का जरिया
◾धारी – उल्गौर – रुपसिंह धूरा मोटर मार्ग पर हालात बिगड़े
◾करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद धराशाई हो रहे निर्माण कार्य
◾अधिक्षण अभियंता ने किया जल्द निरीक्षण का दावा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवो को जोड़ने वाले मोटर मार्ग बजट ठिकाने लगाने का जरिया बन चुके है। आठ करोड़ रुपये की लागत तैयार की जा रही सड़क बरसात की पहली बारिश ही नहीं झेल पा रही है। जगह जगह सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने के साथ ही सड़क पर गहरी दरारें गहरा गई है। सुरक्षित यातायात को बने पैराफिट ध्वस्त हो चुके हैं। सड़क पर अनगिनत गड्डे गुणवत्ता की हकीकत बंया कर रहे हैं। संबंधित विभाग के अधिक्षण अभियंता ने जल्द निरीक्षण का दावा किया है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण धारी – उल्गौर – रुप सिंह धूरा मोटर मार्ग निर्माण के लिए सरकार ने आठ करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत की। उम्मीद थी की अब गांवों के बाशिंदों को बेहतर आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी। निर्माण कार्य शुरु हुए तब ग्रामीणों ने गुणवत्ता विहीन कार्य किए जाने का आरोप लगाया पर अफसरों ने अनदेखी कर डाली। वर्तमान में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मोटर मार्ग पर हालात बिगड़ चुके हैं। जगह जगह सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो चुकी है। सुरक्षित यातायात को बनाए गए गुणवत्ताहीन पैराफिट ध्वस्त होकर दो हिस्सों में बंट चुके है जबकि सड़क पर कदम कदम पर गड्डे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सड़क की दुर्दशा अधिकारियों की कार्यप्रणाली की हकीकत भी उजागर कर रही है। गुणवत्ता के अभाव में सड़क पर गहरी होती दरारें गंभीर सवाल खड़ी कर रही है। गांव के बाशिंदों ने भी करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सड़क पर धराशाई निर्माण कार्यों पर गहरी नाराजगी जताई है। गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई है। चेतावनी दी हैं की यदि अनदेखी हुई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। पीएमजीएसवाई विभाग के अधिक्षण अभियंता हर्ष कटियार के अनुसार ध्वस्त हो चुके कार्यों को दुरुस्त किया जाएगा। दावा किया की जल्द निरीक्षण भी किया जाएगा।

error: Content is protected !!