◾गांव के व्यक्ति की मौत से चढा़ छडा़ के बाशिंदों का पारा
◾जल्द प्लांट न हटाए जाने पर किया आंदोलन का ऐलान
◾मृतक के स्वजनों को मुआवजा दिए जाने की भी उठाई मांग
◾गमगीन माहौल में हुई मृतक की अंत्येष्टि
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर हाटमिक्स प्लांट में ग्रामीण की मौत से छडा़ क्षेत्र के लोगों का पारा चढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में गांव के समीप से हाटमिक्स प्लांट हटाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द प्लांट नहीं हटाया गया तो फिर उग्र आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। इधर खैरना में शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर हादसे में मारे गए ग्रामीण की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।

बीते शुक्रवार को हाइवे पर स्थित हाटमिक्स प्लांट में जनरेटर शिफ्टिंग के दौरान हाइड्रा मशीन के पलटने से चपेट में आए छडा़ गांव निवासी पचास वर्षीय जीवन सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद खैरना स्थित शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, महेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि ने हाटमिक्स प्लांट को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई। आरोप लगाया की पूर्व में भी हाटमिक्स प्लांट को हटाने की मांग उठाई गई पर अनदेखी कर दी गई। जिसका खामियाजा अब भुगतना पड़ा है। नियमों को ताक पर रख लगाए गए हाटमिक्स प्लांट में हुई घटना पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साफ कहा की प्लांट से निकलने वाले धूंए से छडा़ गांव के साथ ही लोहाली क्षेत्र में भी पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द हाटमिक्स प्लांट नहीं हटाया गया तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। व्यापारी ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी दोहराई है।

error: Content is protected !!