◾घूना पंचायत भवन में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
◾संतुलित व पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने का आह्वान
◾विभागीय योजनाओं की भी दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर कई अहम जानकारियां दी गई। एनीमिया के लक्षण तथा बचाव के बारे में बताया गया। दवाइयां भी वितरित की गई।
बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव स्थित पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। पाडली, कफूल्टा, जाख, घूना गांव की तीस से ज्यादा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। महिलाओं के एनीमिया बिमारी के कारण, लक्षण तथा बचाव के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। महिलाओं से संतुलित तथा पोषक तत्वों से भरपूर आहार के बारे में भी बताया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनीषा तिवारी ने महिलाओं की बीपी, शुगर, तथा हिमोग्लोबिन आदि की जांच कर दवाइयां भी वितरित की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी प्रसाद, अनिता, पूनम रावत, हेमा, सरोज, नंदी देवी, गंगा देवी, चंद्र कला, शोभा आदि मौजूद रहे।
