◾पुलिस व स्थानीय लोगों ने खाई से बामुश्किल निकाला बाहर
◾शिनाख्त को जांच में जुटी क्वारब पुलिस
◾शव का पंचनामा भर नैनीताल मोर्चरी भेजा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के नौलीखान क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्वारब पुलिस ने शव का पंचनामा भर नैनीताल भेज दिया है। क्वारब चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या के अनुसार शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

शुक्रवार को मोना – रामगढ़ मोटर मार्ग पर नौलीखान क्षेत्र में खाई की ओर शव मिलने की सूचना से सनसनी फ़ैल गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना क्वारब पुलिस को भी भेजी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या मय टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव बामुश्किल खाई से निकाल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना है‌। प्रथम दृष्टया श्रमिक जैसी वेशभूषा का है। उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है। जानकारी जुटाने पर फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर नैनीताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है। चौकी प्रभारी के अनुसार शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

error: Content is protected !!