◾ हाइवे पर भवाली से कुछ दूर की घटना
◾जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने का भी आरोप
◾कोतवाल ने किया सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना के व्यापारी के बैग से तीन लाख रुपये गायब होने से हड़कंप मच गया । व्यापारी तहरीर लेकर कोतवाली भवाली भी पहुंचा पर मामला दर्ज न हो सका। व्यापारी मायूस होकर वापस लौट गया। व्यापारी ने अब पुलिस के उच्चाधिकारियों के आगे गुहार लगाने की बात कही है। कोतवाल भवाली उमेश मलिक ने मामले की जानकारी न होने की बात कहीं। दावा किया की जानकारी जुटाकर सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के ज्याडी गांव निवासी हरदयाल सिंह नेगी खैरना में रेस्टोरेंट चलाते हैं। व्यापारी हरदयाल के अनुसार बीती रात वह हल्द्वानी से जमीन की रजिस्ट्री कर स्कूटी से वापस घर की ओर लौट रहा था। भवाली से करीब एक किलोमीटर गरमपानी की ओर अचानक विपरीत दिशा से बाइक पर सवार दो से तीन युवक उसकी ओर आ गए। एकाएक बाइक के आगे आने से उसकी स्कूटी रपट गई। जमीन में गीरते ही युवको ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश में आने पर बैग में रखे तीन लाख रुपये की धनराशि गायब थी। व्यापारी के अनुसार घटना में वह चोटिल भी हुआ है। अंदेशा जताया है की सामने से बाइक पर सवार युवकों ने पहले उससे ओवरटेक भी किया। व्यापारी ने बताया की घर पहुंचने के बाद गुरुवार को जब वह भवाली कोतवाली में घटना के खुलासे की मांग को लेकर अपने साथियों के साथ पहुंचा पर मामला दर्ज नहीं हो सका है। व्यापारी हरदयाल सिंह ने मामले का खुलासा किए जाने को लेकर अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने की बात कही है। क्षेत्र के व्यापारी नेता बिशन सिंह जंतवाल ने व्यापारी के साथ हुई घटना की निंदा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। कोतवाल भवाली उमेश मलिक ने मामले की जानकारी न होने कि बात कही। दावा किया की मामले की जानकारी जुटाकर सभी बिंदुओं पर जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
