◾सिमलखा गांव में पोषण अभियान के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾चार महिलाओं की हुई गोदभराई दो नौनिहालों का हुआ अन्न प्रासन
◾बाजार क्षेत्र में निकाली गई जन-जागरुकता रैली
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही गोदभराई व अन्नप्रासन कार्यक्रम भी हुआ। मुख्य बाजार क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को जागरुक भी किया गया।
बुधवार को सिमलखा गांव में पोषण माह अभियान का शुभारंभ आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बीना रावत ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। बीना रावत ने तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। बताया की मोटे अनाज में पौष्टिक आहार की भरमार है। नौनिहालों को जानकारी के अनुसार समुचित आहार देकर कुपोषण से बचाया जा सकता है। बाल विकास विभाग से संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। सब्जियों व मोटे अनाज से संबंधित स्टॉल लगाकर विस्तार से पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चार महिलाओं की गोदभराई की गई जबकि दो नौनिहालों का अन्न प्रासन भी किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में जन-जागरुकता रैली निकाल मोटे अनाज को खान-पान में शामिल करने का आह्वान लोगों से किया। इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, किरन, आंनदी, प्रेमा, कविता, मीरा, गीता, इंदु, दीपा, देवकी, प्रेमा जोशी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
