◾अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर दोपहर तक किया गया यातायात सुचारु
◾हाइवे पर भी अलग अलग क्षेत्रों हटाए गए पत्थर व मलबा
◾ बारिश थमने के साथ ही हरकत में आई सरकारी मशीनरी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बारिश ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे समेत तमाम ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही ठप कर दी। जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर से शुरु कर दिया गया। दोपहर तक अधिकांश सड़कों पर यातायात सुचारु कर दिया गया। हाइवे व ग्रामीण सड़कों से मलबा हटाने का कार्य शाम तक जारी रहा।
बीते रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा तमाम ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन से मलबा व पत्थर सड़कों पर गिरे। ब्लाक मुख्यालय बेतालघाट तथा तमाम ग्रामीण सड़कों पर यातायात भी ठप हो । बर्धो – भुजान, बेतालघाट – भुजान, रामनगर – बेतालघाट मोटर मार्ग पर आवाजाही भी ठप हो गई जबकि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी जगह जगह मलबे व पत्थरों ने मुश्किले बढ़ाई। सोमवार सुबह बारिश से राहत के बाद सड़कों से मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया। दोपहर तक बेतालघाट – रामनगर तथा बर्धो – बेतालघाट – भुजान मोटर मार्ग से मलबा हटा यातायात सुचारु कर दिया गया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भी एनएच कर्मी जेसीबी मशीन की मदद से छडा़, लोहाली, पाडली, भोर्या बैंड, काकड़ीघाट, रातीघाट आदि क्षेत्रों में मलबा हटाने में जुटे रहे।
