◾लोनिवि के नोटिसो को दरकिनार कर सड़क घेरने में जुटे अतिक्रमणकारी
◾हरतोला क्षेत्र में बिल्डरों की मनमानी बदस्तूर जारी
◾अतिक्रमण हटाने के उलट धड़ल्ले से किया जा रहा निर्माण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला क्षेत्र में रसूखदार अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। अतिक्रमणकारी मुख्य सड़क पर विशालकाय दीवारे खड़ी कर अफसरों को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद सरकारी मशीनरी मूकदर्शक बनी हुई है। गरीबो से सख्ती से नियमों का पालन कराने वाली सरकारी मशीनरी के रसूखदारों के आगे बौना साबित हो जाने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आलम यह है की सड़क किनारे बड़ी बड़ी दीवारें खड़े किए जाने का कार्य जोर-शोर से जारी है।
जहां एक ओर हाइकोर्ट के आदेश के बाद कई क्षेत्रों में लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं वहीं हरतोला क्षेत्र में मुख्य सड़क पर ही अतिक्रमण का खेल जोरों पर है। नियमों को धता बताकर रसूखदार अतिक्रमणकारी खुलेआम नियमों को ताक पर रख सड़कों के किनारे बड़ी बड़ी दीवारें खड़े करने में जुटे हुए हैं। लोनिवि के अधिकारियों की मानें तो पूर्व में हरतोला क्षेत्र में कई नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं बावजूद अतिक्रमण का खेल बदस्तूर जारी होने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क के नजदीक से ही बड़ी बड़ी दीवारें खड़ी कर दिए जाने से सड़क सिमटती जा रही है। दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ने का अंदेशा बढ़ गया है। कई जगह सड़क के नजदीक तक दीवारें खड़ी हो जाने से सड़क के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है। रह रह कर सवाल उठ रहे की आखिरकार खुलेआम हो रहा अतिक्रमण जिम्मेदारो को दिखाई क्यो नही दिख रहा।

error: Content is protected !!