◾ छह गार्डर बहकर कोसी नदी क्षेत्र तक पहुंचे
◾ एकाएक बहाव बढ़ने से पुल निर्माण को रखें गार्डर चपेट में आए
◾मशीनों से शुरु किया गया गार्डर निकालने का कार्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लगातार बारिश से उफान में आए बरसाती नाले में निर्माणाधीन पुल को रखें गए लोहे के गार्डर बह गए। सूचना पर पहुंचे कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से गार्डर निकालने का प्रयास किया बावजूद छह गार्डर कोसी नदी तक पहुंच गए। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार नदी तक पहुंच चुके गार्डर निकालने के प्रयास शुरु कर दिए गए हैं।
रविवार मध्य रात्रि से शुरु हुई बारिश ने सुबह तक रफ्तार पकड़ ली। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी के समीप कत्यागाढ़ बरसाती नाला एकाएक उफान पर आ गया। देखते ही देखते नाले पर निर्माणाधीन पुल के लिए रखे गए लोहे के गार्डर तेज बहाव की चपेट में आ गए। बहाव तेज होने पर गार्डर बहते चले गए। सूचना पर पहुंचे कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने आनन फानन में मशीनो की मदद से गार्डर निकालने का प्रयास किया पर करीब छह गार्डर बहाव की जद में आकर कोसी नदी तक पहुंच गए। प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद गुप्ता के अनुसार नदी क्षेत्र से गार्डर निकालने के प्रयास शुरु कर दिए गए है‌ बहाव तेज होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!