◾मूसलाधार बारिश से एकाएक बढ़ गया जलस्तर
◾ दहशत में आए क्षेत्रवासी, घरों से निकले बाहर
◾पुलिस – प्रशासन की टीम ने लोगों से सतर्क रहने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने कोसी घाटी के बाशिंदों की धड़कनें बढ़ा दी। कोसी व शिप्रा नदी का उफान बढ़ने से लोग दहशत में आ गए। बारिश बढ़ने के साथ ही चिंता भी बढ़ते चली गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नदियों के करीब न जाने की अपील की।
बारिश तेज होने के साथ ही गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के ठीक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी का बहाव एकाएक तेज हो गया। तीन वर्ष पूर्व नदी क्षेत्र में भीषण तबाही मचा चुकी है। ऐसे में रविवार को एक बार फिर नदी का उफान बढ़ने से क्षेत्रवासी सख्ते में आ गए। बारिश बढ़ने से नदी का वेग भी बढ़ता चला गया। कई लोग घरों से बाहर तक निकल आए। उधर कोसी नदी के भी उफान में आने से जलस्तर बढ़ गया। खैरना क्षेत्र में नदी का पानी आबादी के नजदीक तक पहुंच गया। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों से नदी के नजदीक न जाने तथा विशेष अहतियात बरतने की अपील की।
