◾खेतों व उपज को नुकसान पहुंचा रहे जंगली सूअर
◾लोहाली व आसपास के गांवों में खेतीबाड़ी होती जा रही चौपट
◾ क्षेत्रवासियों ने उठाई जंगली जानवरों से फसल को बचाने की गुहार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली व आसपास के गांवों में जंगली सूअरों के आंतक से खेती-बाड़ी चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। सूअरों का झुंड खेतों को रौंद उपज को बर्बाद कर दे रहा है जिस कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार नुकसान से अब खेतीबाड़ी से किसानों को मोहभंग भी होता जा रहा है।
गांवों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन व्यापन करने वाले लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। पशुपालन के बाद अब खेतीबाड़ी भी नुकसान का सौदा साबित हो रही है। किसान बैंकों से कर्ज लेकर हाड़तोड़ मेहनत के बाद खेतों में विभिन्न उपज का उत्पादन कर बेहतर भविष्य का सपना देख रहे हैं पर जंगली जानवर किसानों के सपनों पर पानी फेर दे रहे हैं। जंगली सूअरो का झुंड खेतो को रौंद उपज को बर्बाद कर दे रहे है। लगातार नुकसान से किसानों मायुस होते जा रहे हैं। ऐसे में खेतीबाड़ी से भी मोहभंग होता जा रहा है। स्थानीय हरीश सिंह गैंडा, झूंगर सिंह, पान सिंह, पंकज नेगी आदि ने किसानों के खेतो तथा उपज को सुरक्षित किए जाने को ठोस कदम उठाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
