◾कार्यक्रम में उमड़े आप पास के गांवों के बाशिंदे
◾ विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
◾भजन कीर्तनो ने मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर ल्वेशाल गांव के सिरमोली गांव में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हुआ। नौनिहालों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिरमोली गांव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भास्कर त्रिपाठी,दीप चंद्र त्रिपाठी, मोहन चंद्र त्रिपाठी व जीवन चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा की पहली बार गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की नींव रखी गई है भविष्य में कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाया जाएगा। कार्यक्रम में खेरदा, न्योली, डूंगरी, दनकन्या, सुनारखोला, मटियाली, ल्वेशाल आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। राधा कृष्ण की वेशभूषा में नौनिहालों ने शानदार कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। भजन कीर्तनो ने भी समा बांधा। इस दौरान प्रमोद चंद्र तिवारी, पंकज नेगी, संजय सनवाल, कमल सनवाल आदि मौजूद रहे।
