◾राधा कृष्ण की वेशभूषा में नौनिहालों ने बांधा समां
◾आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी किए गए सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नौनिहाल भगवान श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। घरों में भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही।
बुधवार को गरमपानी, खैरना, बेतालघाट समेत तमाम क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नौनिहाल राधा कृष्ण की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। मंदिरो में भी विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन हुए। आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में इंद्रधनुषी मंच पर नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। राधा कृष्ण की वेशभूषा में नौनिहालों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। मटकी तोड़ प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी, संतोष कुमार, सरिता मेहरा, सरिता तिवारी, निशा मंगच्वाडी, सपना, गीता बिष्ट, मनीषा आर्या, नीलम जोशी, हेमा बिष्ट, प्रीती मंगच्वाडी आदि मौजूद रहे।
