◾वोटर चेतना महाअभियान के तहत हुआ जागरुकता कार्यक्रम
◾ नए मतदाताओं को दी गई विभिन्न जानकारियां
◾बेतालघाट महाविद्यालय के विद्यार्थियों को किया गया जागरुक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में वोटर महाचेतना महाअभियान के तहत विद्यार्थियों को मतदान के विषय पर विस्तार से जानकारी दे जागरुक किया गया। वक्ताओं ने कहा की मतदान हमारा अधिकार है। मत का अधिकार ही समाज के बेहतर भविष्य का निर्माण करता है।
महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष नंदी नए मतदाताओं को तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दे अपने मत का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। पूर्व जिला मंत्री तारा भंडारी ने कहा की मतदान हमारा अधिकार है। मतदान की सही जानकारी होनी चाहिए ताकि मत खराब न हो। कहा की मत का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पडलिया ने नए मतदाताओं से बीलओ के माध्यम से वोटर कार्ड बनाने की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन पंकज जोशी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य इप्सिता सिंह, विमला नेगी, विनय कुमार, प्रेम गोस्वामी, जगदीश नाथ, धीरज मेहरा, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
