◾बाबा के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब
◾मंदिर से हाइवे तक कतारबद्ध रहे दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु
◾हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई।
रविवार को हाइवे पर स्थित बाबा नीम करौली के धाम में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। दोपहर तक मंदिर से मुख्य हाइवे तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बाबा भक्तों ने एक एक कर बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने परिवार समेत आरती में भी भाग लिया। प्रसाद वितरण भी किया गया। मुख्य द्वार के समीप भी श्रद्धालुओं को सूजी का हलवा बांटा गया। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मंदिर समिति सदस्य व कैंची पुलिस की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

error: Content is protected !!