◾पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने डीएम को ज्ञापन भेज उठाए सवाल
◾पूर्व में सड़क निर्माण का मुआवजा आज तक न मिलने से जताई नाराजगी
◾ गांव को मामले में राहत देने की उठाई पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शहीद बलवंत सिंह वर्धो – भुजान मोटर मार्ग पर बढेरी गांव में भवन व दुकान स्वामियों को अतिक्रमण के नाम पर नोटिस भेजे जाने पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज तमाम सवाल उठाए हैं।
बढेरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने कई आवासीय भवन स्वामियों व दुकानदारों को नोटिस भेज अतिक्रमण हटाने को कहा है। नोटिस मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन भेज तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है की बढेरी गांव से पूर्व में बेतालघाट होते हुए रामनगर पैदल आवाजाही होती थी। पैदल मार्ग जिला पंचायत के अधीन था। मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने के समय किसानों को सड़क निर्माण की जद में आई भूमि का मुआवजा आज तक नहीं मिल सका है। अब लोक निर्माण विभाग ने गांव के वासिदों को मकान व दुकान हटाने के नोटिस भेज दिए है। छोटी छोटी दुकानों से गुजर बसर कर रहे लोग नोटिस मिलने से परेशान है। भविष्य में भी रोजी रोटी का संकट पैदा होने का अंदेशा बढ़ गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गांव के बाशिंदों को राहत दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!