◾क्वारब क्षेत्र में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बना हुआ खतरा
◾पिछले तीन दिनों से रात के समय आवाजाही की गई है प्रतिबंधित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन से लगातार खतरा बना हुआ है। पिछले तीन दिन से रात को वक्त आवाजाही भी प्रतिबंध की गई है। निरीक्षण के बाद जल्द आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार जल्द निरीक्षण के बाद आवाजाही पर निर्णय लिया जाएगा।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हाइवे पर बीते गुरुवार को क्वारब क्षेत्र में कोसी नदी पर बनी वर्षों पुरानी पुल के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से आवाजाही ठप हो गई। भूस्खलन के चलते जहां भारी मलबा हाईवे पर आ गया वहीं वर्षों पुरानी तथा नवनिर्मित पुल को भी नुकसान पहुंचा। जिला अधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर, उप जिलाधिकारी कोश्या कुटोली विपिन चंद्र पंत व एनएच के आधार दर्जन से ज्यादा अफसरो की टीम ने निरीक्षण के बाद सुरक्षा के मद्देनजर शाम सात से सुबह पांच बजे तक पुल पर आवाजाही प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया। दिन के समय भी पुल पर एक समय पर एक ही वाहन की आवाजाही करवाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार पहाड़ी व पुल के निरीक्षण के बाद ही शाम के वक्त आवाजही सुचारु किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। साफ किया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।
