◾गरजोली गांव में शावको के भी देखें जाने से सख्ते में ग्रामीण
◾दियारी गांव में आबादी के नजदीक तक पहुंचने लगा गुलदार का जोड़ा
◾कई पशुपालकों के मवेशियों को बना चुका निवाला
◾ग्रामीणों ने उठाई पिंजरा लगाए जाने की पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में गुलदार का जोडा़ दहशत का पर्याय बन चुका है। पालतु मवेशियों को निवाला बनाने के बाद अब गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है जिससे गांवों को वाशिंदे दहशत में हैं। महिलाओं का खेतों तक में जाना दुभर हो चुका है। ग्रामीणों ने गांवो में पिंजरा लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
गांवों में खेती बाड़ी चौपट होने के बाद अब पशुपालन पर भी संकट गहरा गया है। मवेशियों के गुलदार के निवाला बन जाने से पशुपालक नुकसान उठाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं अब गुलदार के आबादी के नजदीक तक पहुंचने से गांवों में दहशत का माहौल है। बेतालघाट ब्लॉक के गरजोली गांव में गुलदार का जोडा़ शावकों के साथ दिखाई देने से गांव के बाशिंदे भयभीत है। वहीं रामगढ़ ब्लॉक के दियारी गांव में कैलाश राम, तारी राम, जानकी कपिल तथा मनियाखनेरा गांव के भुवन राम व पूरन राम के मवेशियों को निवाला बनाने के बाद अब गुलदार का जोड़ा आबादी की ओर रुख कर रहा है। गांव के बाशिंदे दिन के उजाले में भी घरों से निकलने में डलने लगे है। ग्राम प्रधान लीला देवी, चंद्रशेखर, भीम सिंह, आनंद कुमार, भास्कर गरजोला आदि ने गुलदार के बढ़ते आंतक से निजात दिलाए जाने को गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग वन विभाग से की है ताकि समय रहते खतरा टाला जा सका।
