◾खेल दिवस पर हुई प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
◾मेधावी खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित
◾विभिन्न आयु वर्ग की हुई खेलकूद प्रतियोगिता
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ब्लॉक मुख्यालय स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में वीरेंद्र जबकि बालिका वर्ग में तेजस्विता ने जीत का परचम फहराया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय तथा दीप चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी केडी सिंह ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कवि राजकुमार भंडारी ने कविता के माध्यम से खेलकूद पर ध्यान खींचा। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने कहा की पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक विकास के लिए खेलकूद भी महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से खेलकूद के क्षेत्र में लक्ष्य तय कर लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शाश्वत सिंह पहले, सौरभ बोहरा दूसरे तथा बबलू तीसरे पायदान पर रहे। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में वीरेंद्र सिंह विजेता बने जबकि गौरव व सोनी संयुक्त रुप से दूसरे तथा मानव रावत तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तेजस्विता सबसे तेज दौड़ विजेता बनी । लतिका दूसरे स्थान पर रही।सीनियर वर्ग में सूरज पहले, मनजीत नेगी दूसरे तथा राहुल बोहरा ने तीसरा स्थान किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। संचालन डा. अरविंद मिश्रा व अल्ताब शाह ने संयुक्त रुप से किया।
