◾ मेधावी के चयन पर विद्यालय प्रबंधन व खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
◾सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यरत है मेधावी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में अध्यनरत अनन्या बोरा का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ है। मेधावी अनन्या के चयन पर विद्यालय प्रबंधन समेत किक्रेट से जुड़े खेल प्रेमियों ने खुशी जता अनन्या के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

काठगोदाम (हल्द्वानी) निवासी अनन्या बोरा अंडर 12-13 आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर योजना के लिए चयनित हुई है। अनन्या भविष्य में किक्रेटर बनना चाहती है। वर्तमान में वह हल्द्वानी किक्रेट क्लब से कोच महेंद्र सिंह बिष्ट, इंदर सिंह जेठा,दान सिंह भंडारी से किक्रेट की बारीकियां सीख रही है‌। अनन्या के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ग्रेगरी मैस्कारिनास, कोच इंदर सिंह, नरेंद्र पांडे, आशीष ने खुशी जता मेधावी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!