◾आयोजन समिति सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे
◾गांवो में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
◾सात दिवसीय कथा का पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ होगा पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट स्थित दुर्गापुरी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी तेज हो गई है। आयोजन समिति सदस्यों ने मंहत रवि शंकर की अगुवाई में गांवों में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार एक सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का श्रीगणेश होगा।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित सुप्रसिद्ध दुर्गापुरी धाम में एक सितंबर से विधि विधान से पूजा अर्चना तथा विशेष मंत्रोच्चार के बीच सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश होगा। कथा व्यास खजान चंद्र पंत शास्त्री होंगें। गुरुवार को मंहत रवि शंकर की अगुवाई में आयोजन समिति सदस्यों ने बेतालघाट मुख्य बाजार के साथ ही तिवाड़ी गांव, आमबाडी़, घिरौली आदि तमाम गांवों में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम की जानकारी दे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने का आह्वान किया। मंहत श्री रवि शंकर ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। सात सितंबर गुरुवार को पूर्णाहूति व महाआरती के बाद विशाल भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े कई सदस्य मौजूद रहे।
