◾वन विभाग ने चलाया विशेष अभियान, रेस्क्यू सेंटर भेजा
◾बंदरों के उत्पात से गांवों के बाशिंदे हो चुके परेशान
◾अधिकारियों का दावा आगे भी चलेगा अभियान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में बंदरों का उत्पात रोकने को वन विभाग हरकत में आ गया है। रामगढ़ ब्लॉक के दियारी गांव में वन विभाग की टीम ने 45 बंदरों को पिंजरे में कैद कर लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गांवों में बंदरों का उत्पात जोरों पर है। खेतों में उपज बर्बाद करने के बाद अब बंदर घरों व दुकानों को रुख कर रहे हैं। कीमती सामान उठा ले जा रहे हैं भगाने पर काटने दौड़ रहे हैं। बीते दिनों ही नैनीपुल क्षेत्र में बंदरों का झुंड पूर्व सैनिक को लहुलुहान कर चुका है। स्कूली बच्चों तक के लिए बंदर परेशानी का सबब बन चुके है‌। ग्राम प्रधान लीला देवी की मांग पर वन विभाग की टीम दियारी गांव पहुंची। बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरु किया गया। शाम तक करीब 45 बंदर पकड़ लिए गए। पकड़े गए बंदरो को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग ले जाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान वन दरोगा संजय कुमार, जगदीश चंद्र पलड़िया, चंद्रशेखर, उस्मान, शरीफ आदि मौजूद रहे।