◾महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
◾देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
◾कोसी नदी तट पर स्थित कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ संगीतमय शिवमहापुराण कथा का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर भी जारी रहा।
काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली के समीप कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में धर्माचार्यों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना व विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमान गोपाल सिंह बिष्ट व ललिता बिष्ट से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। महिलाओं ने बाबा नीम करौली आश्रम से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास आचार्य डा. कमलेश कांडपाल ने कथा पाठ किया। बताया की देवाधिदेव महादेव संसार के कण-कण में विराजमान हैं। सच्चे मन से देवाधिदेव का स्मरण मात्र से ही तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा श्रवण को आसपास के सुयालबाड़ी, सुयालखेत, मनर्सा, गंगरकोट, जौरासी, नावली, सूरी, गडस्यारी, मटीला समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश परिहार, तेज सिंह, बिशन सिंह कनवाल, गोपाल सिंह कनवाल, देवकी नंदन कांडपाल, पूरन सिंह कनवाल, यशवंत सिंह, देवेंद्र फर्त्याल, राजेंद्र सिंह परिहार, पूरन सिंह, नरेंद्र मोहन छिमवाल, मोहन सिंह फर्त्याल, अनिल प्रकाश आदि मौजूद रहे।