◾प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना इकाई का हुआ विस्तार
◾नवनियुक्त पदाधिकारियों से की गई एकजुट होकर कार्य करने की अपील
◾व्यापारी हितों की रक्षा को संघर्ष का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना इकाई ने कार्यकारिणी विस्तार कर युवा व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने खैरना के युवा व्यवसाई विरेंद्र मेहरा को उपाध्यक्ष, कैलाश पिनारी को सचिव व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संतोष मंगच्वाडी को सौंपी है। संगठन अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ईकाई अस्तित्व में आने के बाद अब संगठन अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर युवा व्यापारियों को जिम्मेदारी दी गई है। विरेंद्र मेहरा उपाध्यक्ष, कैलाश पिनारी सचिव तथा संतोष मंगच्वाडी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। संगठन अध्यक्ष गजेंद्र ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा को संघर्ष करने तथा संगठनात्मक मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। कार्यकारिणी विस्तार पर महामंत्री गोविंद नेगी, राकेश जलाल, दीपक सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, देवेश कांडपाल, मनोज नैनवाल, भैरव नैनवाल, कैलाश नैनवाल, दयाल सिंह पिनारी आदि ने खुशी जताई है।
