◾लहडा़ क्षेत्र में वन भूमि पर खदान की शिकायत पर छापेमारी को निकली थी टीम
◾कई घंटे इंतजार के बाद भी नहीं बढ़ सके आगे
◾वन क्षेत्राधिकारी बोली – दोबारा चलाया जाएगा अभियान
◾बख्से नहीं जाएंगे वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सेठी धारकोट ग्राम पंचायत के लहडा़ क्षेत्र में वन भूमि पर खदान किए जाने के मामले में वन विभाग हरकत में आ गया है। वन क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में विभागीय टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया हालांकि बरसाती नाले के उफान में आने से अभियान प्रभावित भी हुआ। वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरु ने साफ कहा की वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।
सेठी धारकोट ग्राम पंचायत के लहडा़ क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधि प्रदीप गोस्वामी ने बीते दिनों खदान किए जाने का मामला जोर-शोर से उठाया‌‌। मामले का संज्ञान लेने के बाद शनिवार को वन विभाग की टीम कोसी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरु की अगुवाई में लहडा़ क्षेत्र को रवाना हुई। बेतालघाट ओखलढुंगा मोटर मार्ग पर लहडा़ क्षेत्र के समीप ही बरसाती नाले के उफान में आने व मोटर मार्ग अवरूद्ध हो जाने से विभागीय टीम का अभियान प्रभावित हो गया। टीम ने पानी का बहाव कम होने तथा मोटर मार्ग खुलने का इंतजार भी किया पर बहाव लगातार बढ़ता चला गया। काफी देर इंतजार के बाद विभागीय टीम वापस लौट गई। वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरु के अनुसार दोबारा फिर अभियान चलाया जाएगा। साफ कहा की वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन आर्या, वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार, रमेश राम, नंदन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!