◾एक मंच पर आए व्यापारिक व राजनैतिक व गैर-राजनीतिक संगठन
◾अतिक्रमण हटाने को छह माह का समय देने की उठाई मांग
◾ न्यायालय के आदेश का होगा सम्मान पर उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
◾प्रदेश के मुखिया को भेजा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित शिव मंदिर परिसर व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों की संयुक्त बैठक में गांवों में नोटिस भेज तत्काल दुकानों व आवासीय भवनों को तोड़ने के आदेश पर गहरी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने इसे हिटलरशाही करार दिया। मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेज गांवों को बचाने की गुहार लगाई। साफ कहा न्यायालय के आदेश का सम्मान है पर क्षेत्र के लोगों का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक मंच पर आए व्यापारिक, राजनैतिक व गैर-राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया।
गुरुवार को व्यापार मंडल की बैठक पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवमन्दिर परिसर में शुरु हुई। अतिक्रमण के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक में विभिन्न राजनैतिक व गैर-राजनीतिक संगठनों के लोग भी पहुंचे। वक्ताओं ने लोनिवि व जिला पंचायत के आदेशों को तुगलकी फरमान करार दे नाराजगी जताई। संगठन अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने कहा की सुविधाओं के नाम पर क्षेत्र कोसों दूर है पर वर्षों से रह रहे लोगों को नोटिस थमा तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं जो निंदनीय है‌। वक्ताओं ने इसे हिटलरशाही करार दिया। अतिक्रमण हटाने को छह माह का समय देने के साथ ही सही ठंग से नाप-जोख करने की मांग भी उठाई गई। संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने कहा की न्यायालय को मानवीय आधार को ध्यान में रख लोगों की दयनीय स्थिति को देख अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। सर्वसम्मति से तय हुआ की न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा पर क्षेत्र के लोगों का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी भेजा गया। इस दौरान दिलीप नेगी, शंकर जोशी, तारा भंडारी, विनोद तिवारी, बालम सिंह रंगवाल, पूरन सिंह, रमेश पंत, रणजीत सिंह, भारत आर्या, रंजन डोर्बी, अर्जुन सिंह बोहरा, भूपेंद्र सिंह जलाल, पान सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, नंद किशोर, उमेश जोशी, उर्वा दत्त आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!