◾बाजार के प्रवेश द्वार पर गंदगी के अंबार कर रहा हकीकत बयां
◾गंदगी से उठ रही भीषण दुर्गंध, संक्रामक बिमारी फैलने का भी खतरा
◾ निस्तारण व्यवस्था न होने से खड़ा हो रहा गंदगी का पहाड़
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक बेतालघाट स्थित मुख्य बाजार में ही स्वच्छ भारत मिशन योजना का दम फूल गया है‌। बाजार के नजदीक लगे गंदगी के ढेर से उठ रही भीषण दुर्गंध से राहगीर, स्कूली बच्चो व आसपास के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। बड़े पैमाने पर फैला कूड़ा विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली की हकीकत भी बंया कर रहा है।
जागरुकता अभियानो के साथ स्वच्छ भारत मिशन योजना का आगाज हुआ। ग्राम पंचायत वार कूड़े दान भी वितरित किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग अलग डस्टबिन भी स्थापित किए गए। बकायदा कूडा़ वाहन के जरिए कूडा़ निस्तारण की व्यवस्था भी बनाई गई। हालांकि इसके लिए लोगों ने सुविधानुसार तय शुल्क का भुगतान भी किया। उम्मीद जगी की लोगों को सुविधा मिल सकेगी पर ब्लॉक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में ही योजना हांफ गई है। बाजार के समीप फैली गंदगी योजना के फेल होने की पुष्टि कर रही है। दुर्गंध से पैदल आवाजाही परेशानी का सबब बन चुकी पर कोई सुधलेवा नहीं है। बरसाती मौसम में गंदगी से क्षेत्र में संक्रामक बिमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने समय पर कूड़ा निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!