◾छडा़ ग्राम पंचायत में हुए कार्यक्रम में लोगों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
◾ स्मारक पट्टिका का हुआ अनावरण, आजादी के परवानो को किया याद
◾ पौधरोपण कर लिया गया सुरक्षा व देखभाल का संकल्प
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत छड़ा खैरना में मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत हुए कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। क्षेत्र की महिलाओं ने भव्य झोडा़ गायन से समां बांधा
शुक्रवार को तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय परिसर के समीप मेरी माटी मेरा देश योजना का श्रीगणेश हुआ। स्मारक पट्टिका का अनावरण कर आजादी के परवानो को याद किया गया। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशेष पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विभागीय कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। देश को समृद्ध बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी पीतांबर आर्या, दीपेन्द्र शर्मा, रवि आर्या, ज्योति नेगी, किरन पाल, सरस्वती देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
