◾ राजस्व पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
◾ शिनाख्त के प्रयास तेज, जांच में जुटा प्रशासन
◾गांव के समीप अज्ञात शव मिलने से मचा है हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे रोपा गांव के समीप खेत में अज्ञात शव की शिनाख्त चौबीस घंटे बाद भी नही हो सकी है। प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक आशा सक्सेना के अनुसार शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की जांच भी शुरु कर दी गई है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी घटना का खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
बीते सोमवार को रोपा गांव स्थित खेतों में अज्ञात शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। गांवों के लोग मौके पर जुट गए।पूर्व सरपंच तारा भंडारी व ग्राम प्रहरी रेवाधर भंडारी ने मामले की सूचना राजस्व व रैगुलर पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस बेतालघाट व राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना भिजवाई गई पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले मोर्चरी में रखवा दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक आशा सक्सेना के अनुसार मामले की जांच शुरु कर दी गई है। शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। इधर रोपा गांव में भी घटना से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले का खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। शांत गांव में शव मिलने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
