◾औषधीय व फलदार पौधे रोप लिया देखभाल व सुरक्षा का संकल्प
◾ सिरोडी़ गांव में हुआ पौधरोपण महाअभियान का श्रीगणेश
◾पंचायत प्रतिनिधि व गांव के बाशिंदों ने की बढ़चढ़ कर की भागीदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर सिरोडी़ गांव में पौधरोपण महाअभियान का श्रीगणेश हो गया। पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने विभिन्न औषधीय व फलदार पौधे रोप उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण जरुरी बताया।
शुक्रवार को सिरोडी़ गांव में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला की अगुवाई में पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत हुई। महिलाओं, विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने महाअभियान में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की। विद्यार्थियों व दिव्यागों को शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महाअभियान के तहत माल्टा, तेजपत्ता, कागजी नींबू, उतीस, बांज, ऐलोवेरा समेत विभिन्न प्रजाती के औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता ने कहा की धरा को हरा भरा बनाने से ही पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। कहा की पौधों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान समाजसेवी मनोज गंगोला, शिखा गंगोला, नीरज नेगी, भूमिका, प्रेमा, कमला, खष्टी, गीता, दीपा, कुसुम, रमा, मधु, गिरधारी, बहादुर, कुंवर सिंह, रुप सिंह, रवि आर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!