◾ भाजपा मंडल कार्यालय में हुई बैठक में तैयार की गई रणनीति
◾मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने का भी आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा गरमपानी मंडल कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक में मोटे अनाज पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यक्रम लगाए जाएंगे।
शुक्रवार को मंडल कार्यालय में महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला जीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला महामंत्री डा. प्रगति जैन ने मोटे अनाज के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज को पुनः भारत की थाली बनाने व खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम चलाए हैं। इसी के तहत बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान जिला जिला आईटी संयोजक मीना बिष्ट, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, मीरा देवी, रेखा देवी , चंद्रा जीना, नंदी देवी, नीमा देवी, चंपा देवी, दीपा देवी, शांति देवी, वंदना शर्मा, जानकी देवी, चंद्रकला कांडपाल, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे।
