◾स्वच्छता अभियान के तहत 120 परिवारों को कूड़ेदान वितरित
◾गांव को साफ व स्वच्छ बनाए रखने का लिया संकल्प
◾बेतालघाट ब्लॉक के बारगल गांव में हुई खुली बैठक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के बारगल ग्राम पंचायत की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गांव के विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने गांव को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प दिलाया। 120 परिवारों को कूड़ेदान भी वितरित किए गए।
शुक्रवार को पंचायत घर में हुई बैठक में ग्राम पंचायत में पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा के साथ ही नए प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्राम पंचायत अधिकारी आरडी पांडे ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बैठक में पेंशन, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड समेत तमाम मुद्दे उठे। ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गांव के करीब 120 परिवारों को कूड़ेदान वितरित कर सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन ने कहा की गांव को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए हमको अपने घर से शुरुआत करनी होगी। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा, उपप्रधान पुष्पा देवी, उमेश बर्गली, गोधन सिंह, रमेश मिश्रा, मनोहर सिंह, चंदन सिंह, हरिनंदन, दीपू, मनोज, दीपा बर्गली, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
