◾ मंडलकोट गांव में हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर
◾भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा
◾आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
शक्ति केन्द्र मंडलकोट में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को मंडलकोट स्थित सभागार में शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, पन्ना प्रमुख तथा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा की केंद्र व राज्य सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं का लाभ गांवों के अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। कार्यकर्ताओं से गंभीरता से कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने भी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटने को कहा। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी हेमा नेगी, संयोजक सुरेंद्र सिंह करायत, पन्ना प्रमुख दीपा देवी, गोधन सिंह मेहरा, नीमा करायत, कमला देवी,गीता देवी, प्रताप सिंह, आंनद सिंह, भीम सिंह, हरीश सिंह, सावित्री देवी, हेमा करायत, संगीता देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।
