◾कार्यदाई संस्था को दिए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश
◾ क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर लिया अन्य योजनाओं का फीडबैक
◾ क्षेत्र के बाशिंदों ने गिनाई तमाम समस्याएं
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर गठित टास्क टीम ने गरमपानी खैरना बाजार के पीछे बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। गुणवत्ता युक्त कार्यों के साथ समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याएं भी जानी। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर मंडलीय टास्क टीम ने गुरुवार को गरमपानी पहुंचकर सरकारी बजट से किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। शिप्रा नदी ने किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने खतरे वाले स्थानों पर पहले कार्य कराने की मांग उठाई। विभागीय अधिकारियों ने जल्द कार्य शुरु कराने का भरोसा दिलाया। टास्क टीम ने तहसील परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों को स्थानीय लोगों के साथ बैठक पर समस्याएं जानी। क्षेत्र के बाशिंदों ने तमाम समस्याएं उठा समाधान की मांग उठाई। इस दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला, एसई आरबी सिंह, अधिशासी अभियंता आरबी सिंह, अनिल कुमार वर्मा, सहायक अभियंता गणेश दत्त पांडे, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, अवर अभियंता नीरज तिवारी, राकेश मोहन, प्रियंका कुंजवाल, मदन सिंह मेहरा, विनोद कांडपाल, पूरन कांडपाल, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
