◾ थानाध्यक्ष बेतालघाट ने बीच-बचाव कर बामुश्किल कराया शांत
◾क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दो ग्रामीणों पर लगाया बैठक प्रभावित करने का आरोप
◾ ग्रामीण बोले क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की अभद्रता व गाली-गलौज

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य व दो लोगों में तीखी बहस हो गई। थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल ने बामुश्किल बीच बचाव कर मामला शांत कराया। तीनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के बीच बामुश्किल बैठक पूरी हो सकी।
गुरुवार को मल्लाकोट गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक उप प्रधान हेमा जलाल की अध्यक्षता में शुरू हुई। पूर्व में हुए विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही नए प्रस्ताव तैयार किए ही जा रहे थे कि तभी स्थानीय कृपाल सिंह मेहरा ने क्षेत्र के मुद्दे उठाने शुरू किए वहीं स्थानीय पुष्कर सिंह पनौरा ने भी जलागम व स्वजल के कार्यों की जांच की मांग उठाई। इसी बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद ढौंडियाल के साथ दोनों की बहस शुरु हो गई। मामला तू-तू मैं-मैं तक जा पहुंचा। हंगामे से बैठक भी प्रभावित हो गई। बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बामुश्किल बीच-बचाव किया। सभी को शांत कराया। कृपाल सिंह व पुष्कर पनौरा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद ढौंडियाल के अनुसार पानी के मामले को लेकर दोनों लोगों ने हंगामा शुरू किया जिससे महत्वपूर्ण बैठक भी प्रभावित हुई। खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया। इस दौरान एडीओ पंचायत भुपाल सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी भानु पांडे, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आरडी पांडे, सुरेंद्र चौहान, जीवन शर्मा, दीवान सिंह, हरेंद्र सिंह जलाल, बालम राम, गोधन सिंह जलाल, भुपाल सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!